Advertisements

राजनीति : जनसुनवाई रद्द होने के पीछे विधायको की पहल नहीं, बल्कि जनता का डर है। सांसद गोमती साय

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जशपुर जिले के विकासखंड बगीचा के पकरीटोली में बॉक्साइट उत्खनन के लिए 22 सितंबर को होने वाली जन सुनवाई को प्रदेश सरकार ने स्थगित कर दिया है। जिस पर सांसद गोमती साय ने कहा कि जनसुनवाई रद्द होने के पीछे विधायको की पहल नहीं, बल्कि जनता का डर है। जनता का विरोध और जबरदस्त जनाक्रोश देखते हुए सरकार डर गई और सरकार को पीछे हटना पड़ा।

[espro-slider id=19022]

साय आगे कहा कि मुख्यमंत्री, सरकार और विधायको को जनभावना की फिक्र होती तो जनसुनवाई की तारीख ही तय नहीं की जाती। बॉक्साइड माइंस कम्पनी को जिले के विधायक स्थापित करने के फिराक में थे लेकिन जब जिले की जनता और भाजपा ने इस मुद्दे को जोर शोर से उठाया तो सरकार डर गई और आनन फानन में जनसुनवाई स्थगित कर दी गयी ।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!