Advertisements

Crime Breaking : हत्या के मामले में नाबालिग सहित दो आरोपी महज 2 घण्टे में गिरफ्तार, खेत की मेड में निदाई फेकने से हुए विवाद में आरोपियों ने की थी हत्या, हत्या में प्रयुक्त लाठी डंडा चाकु सब्बल भी जप्त,,,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

मुंगेली : जिले पथरिया थाना क्षेत्र के ग्राम गंगद्वारी में मेढ में निदाई फेकने की बात पर हत्या करने के मामले पुलिस ने तीन आरोपियों को महज 2 घण्टे गिरफ्तार कर लिया है,इस सम्बंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम गंगद्वारी मे जमीन विवाद को लेकर हत्या की घटना होने सूचना पुलिस को मिली थी, मामले में पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह, ASP प्रतिभा तिवारी व अनुविभागीय अधिकारी साधना सिंह के मार्गदर्शन पर कार्यवाही करते हुए आरोपी भगवंता राजपूत , डोमन राजपूत एवं 1 अपचारी बालक को हिरासत में लिया गया,

पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि
21 अगस्त को सुबह 7 बजे के प्रार्थिया रामेश्वरी राजपूत अपने पति मृतक धन्नू लाल राजपूत के साथ अपने खेत की निदाई करने के लिए नौलखा खार खेत के पास गये थे खेत में निदाई करते हुए घास को मेड़ पर डाल रहे थे कि करीब 8 बजे मृतक धन्नु राजपूत के परिवार के चाचा डोमन राजपूत तथा ओमित राजपूत एवं दादा भगवंता राजपूत जिनका मृतक खेत से लगा उनका भी खेत है दोनो एक ही मेड़ से आना जाना करते है प्रार्थिया एवं मृतक के द्वारा मेड़ पर घास डालने की बात पर विवाद करते हुये तीनो टंगिया लाठी सब्बल, चाकू से हमला करके मृतक धन्नु के सिर एवं छाती मे प्राणघातक कई चोट पहुंचा कर मौके पर ही हत्या कर दिये,

मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपियों को मात्र 2 घण्टा के भीतर तीनो आरोपियो से हत्या में प्रयुक्त लाठी डंडा चाकु सब्बल को बरामद कर आरोपी भगवंता राजपूत पिता स्व . कृपाराम उम्र 53 वर्ष ल, डोमन राजपूत पिता भगवंता राजपूत उम्र 20 वर्ष, विधि से संघर्षरत बालक तीनो साकिनान गंगद्वारी थाना पथरिया के विरूद्ध थाना पथरिया धारा 302 , 34 भादवि कायम कर आरोपियों को गिरफ्तार कर ज्युडिसियल रिमाण्ड पर भेजा गया । इस कार्यवाही में उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पथरिया उप . निरी . सी . एम . मालाकार , सउनि के . पी . जायसवाल प्र . आर . चन्द्रकुमार ध्रुव आरक्षक रवि डाहिरे , धर्मेन्द्र यादव , विरेन्द्र खुटे , अभिजीत सिंह , राजीव पटेल , की भूमिका सराहनीय रही ।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!