Advertisements

Police : छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा हेतु निर्मित अभिव्यक्ति ऐप से प्राप्त शिकायतों का मुंगेली पुलिस द्वारा किया जा रहा है त्वरित निराकरण ,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

अभिव्यक्ति ऐप महिला सुरक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण ऐप है।
अभिव्यक्ति ऐप पर सीधे ऑनलाईन शिकायत दर्ज कराकर निराकरण की स्थिति देखा जा सकता है।
महिला/बालिका द्वारा बिना थाना गये उक्त ऐप के माध्यम से शिकायतें दर्ज कराया जा सकता है।

मुंगेली : – छत्तीसगढ़ राज्य की महिलाओं की सुरक्षा के लिये छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा अभिव्यक्ति ऐप लांच किया गया है। इस ऐप के माध्यम से राज्य की महिला ओ/ बालिकाओं को तत्काल पुलिस सहायता मिलेगी। इस ऐप के माध्यम से कहीं से भी शिकायत दर्ज कराया जा सकता है। महिलाओं को थाना जाने की आवश्यकता नही पड़ेगी।

जिला बल पुलिस मुंगेली में वर्तमान तक ‘‘अभिव्यक्ति ऐप‘‘ में कुल 19 शिकायतें प्राप्त हुई है,जिनका त्वरित निराकरण किया गया है ।निराकरण निम्नानुसार किया गया है:-
एफआईआर – 06
फैना – निरंक
प्रतिबंधात्मक कार्यवाही – 02
समझौता – 03
टेस्टिंग – 03
अन्य विवरण – 05

[espro-slider id=19022]

अभिव्यक्ति ऐप के संचालन हेतु यूजर को सर्वप्रथम अपने स्मार्टफोन में प्ले स्टोर में जाकर अभिव्यक्ति ऐप को इंस्टाल कराना होगा, उसके पश्चात् रजिस्ट्रेशन हेतु ऐप में साईन करते हुये अपना मोबाईल नंबर डालना है, ओ0टी0पी0 आयेगा उसे ऐप में डालना है और व्हेरीफाई ओ0टी0 पी 0 बटन को दबाना है, जिससे रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूर्ण हो जायेगी। उक्त ऐप के माध्यम से महिलायें/बालिकायें कहीं से भी ऑनलाईन शिकायत दर्ज करा सकती है एवं दर्ज शिकायत की वर्तमान स्थिति देख सकती है।

अभिव्यक्ति ऐप के प्रचार हेतु जिला मुंगेली के सभी थाना/चौकी के क्षेत्रों के साप्ताहिक बाजार, विभिन्न व्यवसायिक प्रतिष्ठान, सार्वजानिक स्थल, प्रशिक्षण केन्द्र, अस्पताल, छात्रावास, शिक्षण संस्थानों एवं ग्रामों में चौपाल लगाकर नियमित रूप से उक्त ऐप का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

अपील- जिला पुलिस बल मुंगेली अपील करती है कि सभी महिलाएं एवं बालिकाएं अपने स्मार्टफोन में ‘‘अभिव्यक्ति ऐप‘‘ डाउनलोड कर अपना रजिस्ट्रेशन करायें।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!