जिला पुलिस बल मुंगेली द्वारा छात्र ,छात्राओं को यातायात नियमो के प्रति जागरुक करने हेतु लगातार कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं | इसी क्रम मे यातायात शाखा मुंगेली द्वारा हायर सेकेंडरी स्कूल ग्राम कंतेली, शासकीय प्राथमिक शाला करही, सरस्वती शिशु मंदिर, बी. आर. साव स्कूल, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नगर पालिका मुंगेली में छात्र-छात्राओं को यातायात संकेतक, दिशा ज्ञान, तीन सवारी, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग न करने, नाबालिको को वाहन न चलाने, तेज रफ्तार से वाहन न चलाने, लाईसेंस,बीमा एवं आवश्यक दस्तावेज सदैव अपने पास रखने संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई।
[espro-slider id=19022]
इसी प्रकार थाना पथरिया द्वारा शासकीय वीरंगना अवंती बाई लोधी कॉलेज, स्वामी आत्मानंद स्कूल लछनपुर, शासकीय मिडिल स्कूल पडियाईन, थाना लालपुर द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला लालपुर, थाना जरहागांव द्वारा शासकीय हाई स्कूल जरहागांव एवं चौकी साकेत द्वारा शासकीय हाई स्कूल कुकुसदा मे कैंप का आयोजन किया गया, जिसमे छात्र-छात्राओं को यातायात नियमो के संबंध मे जागरूक किया गया।
अपील – जिला पुलिस मुंगेली अपील करती है कि यातायात नियमो का पालन करे ।




