जशपुर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन संसदीय सचिव यू डी मिंज के समर्थकों एवं कुनकुरी कांग्रेस परिवार के द्वारा अनोखे तरीके से मनाया गया .
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन के अवसर पर संसदीय सचिव यू डी मिंज के निर्देश पर विधानसभा कुनकुरी के सभी प्राथमिक स्कूलों में बच्चों के द्वारा पौधे लगाकर पर्यावरण सुरक्षित करने का संदेश दिया है. लगभग सभी स्कूलों में बच्चों ने उत्साह पूर्वक वृक्षारोपण किया.
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुनकुरी के ब्लॉक अध्यक्ष एस इलियास के नेतृत्व में सभी कांग्रेसजन की उपस्थिति में केक काटकर जन्मदिन की खुशियाँ मनाई गई और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दीर्घायु एवं स्वस्थ्य जीवन की कामना करते हुए सीएम भूपेश के नाम जयकारा लगाया गया सीएम भूपेश व उनके नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के लिए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है,
इस अवसर पर कांग्रेसके पदाधिकारियों एवं कार्यकर्त्ताओं ने होली क्रॉस हॉस्पिटल एवं सरकारी अस्पताल में मरीजों कों फल वितरण किया साथ इस शुभ अवसर पर गड़काटा गोठान में जाकर वृक्षारोपण भी किया.
[espro-slider id=19022]




