Advertisements

Police : यातायात एवं कानून व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए जिले के थाना चौकी क्षेत्र में गणेश उत्सव समितियों की ली गई बैठक,निर्धारित समय एवम आवाज में ही साउंड सिस्टम बजाने के दिये गए निर्देश,,,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

मुंगेली : पुलिस द्वारा गणेश उत्सव को लेकर जिले में यातायात व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए गणेश उत्सव समितियो की बैठक आयोजित की गई, बैठक में समिति के सदस्यों को पुलिस के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुंगेली जिले के समस्त थाना चौकी क्षेत्रों में पर्यवेकक्ष अधिकारियों एवं थाना चौकी प्रभारियों द्वारा गणेश उत्सव के अवसर पर समितियो की बैठक ली गई और उन्हें गणेश उत्सव में निर्धारित समयावधि एवम आवाज में ही साउंड सिस्टम चलाने हेतु निर्देशित किया गया।, पंडाल में एक व्यक्ति को रात्रि में रुकने जिससे आगजनी एवम अन्य कानून व्यवस्था में तत्काल सहयोग हेतु रुकने अवगत कराया गया ।पंडाल में सीसीटीवी कैमरा लगाने की समझाइश दी गई।यातायात व्यवस्था बाधित न हो इस हेतु वाहनों को व्यवस्थित रखने एवम पंडाल के समीप वालेंटियर्स रखने समझाइश दी गई।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!