Advertisements

क्राइम न्यूज़ : सेना का जवान गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप, महिला संबंधी अपराधों में की जा रही लगातार कार्यवाही,,,,,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जांजगीर जिले की पामगढ़ पुलिस ने शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने वाला सेना का जवान गिरफ्तार, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पामगढ़ थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने दिनांक 18.07.22 को थाना पामगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम कुरदा थाना चांपा निवासी रिंकू बरेठ जो सेना का जवान है उससे जान पहचान माह अप्रैल 2021 में हुई थी। रिंकु बरेठ द्वारा पीड़िता से जान पहचान बढ़ाकर शादी करने का झांसा देकर पीड़िता से दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता द्वारा रिंकु बरेठ को शादी करने के लिए बोलने पर उसके द्वारा शादी करने से इंकार कर दिया तब पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी रिंकु बरेठ के विरूद्ध थाना पामगढ़ में धारा 376 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी जवान को अपने विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध होने की जानकारी मिलने पर गिरफ्तारी के डर से अपने युनिट भाग गया था। आरोपी जवान के संबंध में जानकारी प्राप्त कर पुलिस टीम को आरोपी की गिरफ्तारी हेतु उसके यूनिट पंचकूला भेजी गई थी जहॉ जाने पर पता चला कि आरोपी प्रशिक्षण पर अन्य स्थान गया हुआ था तब आरोपी जवान के सम्बंधित यूनिट में पत्राचार किया गया तब आरोपी रिंकू बरेठ को उसके यूनिट के सीनियर ऑफिसर द्वारा निर्देशित करने एवं गिरफ्तारी के डर से आरोपी जवान थाना पामगढ़ उपस्थित हुआ जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक ओ.पी.कुर्रे, सउनि अरुण सिंह, शिव चंद्र, प्र.आर. राजेश कोशले एवं आर श्रीकांत सेंगर का योगदान रहा

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!