Advertisements

CRIME : तीन नाबालिगो को दस्त्याबी करने में मुंगेली पुलिस को मिली सफलता,नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर, अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार,,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

थाना सिटी कोतवाली मुंगेली द्वारा नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर, अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी रामेश्वर निषाद को किया गिरफ्तार।

अपहृता को बिलासपुर से किया गया बरामद

थाना मुंगेली में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 04/2022 धारा 363, 366, 376 भा.द.वि. एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध

एक अन्य प्रकरण में गुम नाबालिक लड़की को लोरमी पुलिस द्वारा किया गया दस्तयाब, थाना लोरमी में अपराध क्रमांक 603/2022 धारा 363 के तहत था अपराध पंजीबद्ध।

एक अन्य प्रकरण में कोतवाली पुलिस द्वारा 10 दिवस में बरामदगी की गई है ।

 

मुंगेली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना मुंगेली में प्रार्थी द्वारा उसकी नाबालिग पुत्री को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाने की रिपोर्ट पर धारा 363 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं पता तलाश शुरू किया गया।
प्रकरण की विवेचना के दौरान मुखबीर की सूचना एवं साईबर सेल के विश्लेषण से नाबालिक अपहृता एवं संदेही आरोपी रामेश्वर निषाद का बिलासपुर में होने की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस टीम गठित कर मौके पर जाकर दबिश देकर अपहृता को आरोपी रामेश्वर निषाद केे कब्जे से बरामद कर आरोपी को अभिरक्षा में थाना लाया गया। अपहृता का महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया एवं कथन अनुसार प्रकरण में धारा 366, 376 भा.द.वि. 4,6 पाक्सो एक्ट जोड़ी जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में सिटी कोतवाली पुलिस एवं साईबर सेल मुंगेली की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इसी प्रकार थाना लोरमी में प्रार्थी ने दिनांक 22.08.2022 को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसकी नाबालिक बहन बिना बनाये घर से कहीं चली गई है एवं अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे बहला फुसला कर ले जाने की शंका की रिपोर्ट पर गुमशुदगी एवं धारा 363 भा.द.वि. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया गया एवं पता तलाश शुरू किया गया।
प्रकरण में विवचेना के दौरान मुखबिरों की सूचना से नाबालिक अपहृता को दस्तयाब कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया। प्रकरण की विवेचना एवं नाबालिक लड़की की दस्तयाबी में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक प्रमोद डनसेना, उपनिरीक्षक बुधराम साहू, प्रधान आरक्षक 65 बलराज सिंह, आरक्षक 230 भेषज पाण्डेकर, आरक्षक 164 आशीष सोनी, महिला आरक्षक 293 रजनी मोहने कीमहत्वपूर्ण भूमिका रही।
इसी प्रकार थाना कोतवाली में प्रार्थी द्वारा 06.09 .2022 को अपनी पुत्री के गुम होने के रिपोर्ट दर्ज कराया गया था ,जिसमें 10 दिवस में ही अपहृता को रामगढ़ से दस्त्याब्बी की गई।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!