Advertisements

Child safety : मुंगेली पुलिस द्वारा ‘‘हमर-बेटी, हमर-मान’’ कार्यकम का किया गया शुभारंभ, बच्चों की सुरक्षा के लिये टोल फ्री नम्बर किया गया जारी, जानिए क्या है पुलिस का हमर-बेटी, हमर-मान कार्यक्रम,,,,,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

मुंगेली योगेश साहू

पुलिस मुख्यालय द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से बच्चों की सुरक्षा के लिये टोलफ्री नम्बर 1800-123-6010 किया गया है लांच।

जिला पुलिस बल मुंगेली द्वारा किया जा रहा है बच्चों की सुरक्षा के लिये टोल फ्री नम्बर 1800-123-6010 का प्रचार-प्रसार

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिये निर्मित अभिव्यक्ति एप का भी किया जा रहा है व्यापक प्रचार-प्रसार

जिले के स्कूलों, दुर्गा पण्डालों, गरबा स्थलों, रोटरी क्लबों में जाकर दी जा रही है जानकारी

मुंगेली छत्तीसगढ शासन द्वारा बालिकाओं युवतियों के सर्वांगीण विकास एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से ‘‘हमर-बेटी हमर-मान’’ कार्यक्रम की शुरूआत की गई है। जिसके तहत पुलिस मुख्यालय द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से बच्चों की सुरक्षा हेतु टोलफ्री नम्बर 1800-123-6010 लांच किया गया है, जिसके माध्यम से कोई भी पीड़ित बालिका स्वयं अथवा बालिका की ओर से किसी भी व्यक्ति के द्वारा उसके साथ हो रहे शोषण, अत्याचार, दुर्व्यवहार, परेशानी या अपराध की शिकायत दर्ज कराई जा सकती है, साथ ही बच्चों/उसके माता-पिता के लिये मनोचिकित्सक से परामर्श की सुविधा का भी प्रावधान है।

इसी प्रकार महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिये ‘‘अभिव्यक्ति एप’’ लांच किया गया है, जिसके माध्यम से संकट में फसी महिलाओं/बालिकाओं को तत्काल पुलिस सहायत उपलबध कराने के लिये इमजेंसी नम्बर की सुविधा है, साथ ही बिना थाना गए, कहीं से भी अपनी शिकायत दर्ज कराने एवं शिकायतों के निराकरण की स्थिति को भी ऑनलाइन देखने की भी सुविधा दी गई है।

जिला पुलिस बल मुंगेली द्वारा ‘‘हमर-बेटी, हमर-मान’’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। जिसके तहत जिले के थाना चौकी द्वारा स्कूलों में जाकर बच्चों की सुरक्षा के लिये टोल फ्री नम्बर 1800-123-6010 महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिये बनाये गये अभिव्यक्ति एप का प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

इसी क्रम में चौकी चिल्फी द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला डिंडोरी, ग्राम करूहानार में शासकीय विद्यालय, थाना लोरमी द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर सारधा, थाना जरहागांव द्वारा आर.के. इंग्लिश मीडियम स्कूल बरेला, थाना सरगांव द्वारा संत सिरोमणी रविदास जी कॉलेज सरगांव एवं जिले के दुर्गा पण्डालो, गरबा स्थलों, रोटरी क्लब में बच्चों की सुरक्षा के लिये टोल फ्री नम्बर 1800-123-6010 एवं अभिव्यक्ति एप का प्रचार-प्रसार किया गया है। इस दौरान बेटियों के लिये कानून में दिये गये अधिकारों की जानकारी देते हुए गुड-टच बैड टच की जानकारी दी जा रही है, साथ ही बच्चों की सुरक्षा के लिये टोल फ्री नम्बर 1800-123-6010 का प्रचार प्रसार किया जा रहा है जिसके माध्यम से कोई भी पीड़ित बालिका स्वयं अथवा बालिका की ओर से किसी व्यक्ति के द्वारा अपने साथ हो रहे शोषण, अत्याचार, दुर्व्यवहार, परेशानी या अपराध की शिकायत दर्ज कराने संबंधी जानकारी दी जा रही है, साथ ही महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा के लिये छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा लांच अभिव्यक्ति ऐप के द्वारा संकट की स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता मिलने, बिना थाना गये शिकायत दर्ज कराने एवं उसके निराकरण की स्थिति पता करने के संबंध में जानकारी देते हुये जागरूक किया जा रहा है।

अपील – जिला पुलिस मुंगेली अपील करती है कि बच्चों की सुरक्षा के लिये टोल फ्री नम्बर 1800-123-6010 एवं अभिव्यक्ति एप को अधिक से अधिक प्रचारित करें एवं बच्चें/महिलायें/बालिकाऐं अपनी की सुरक्षा/शिकायतों हेतु उपयोग करें।

योगेश साहू मुंगेली 

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!