Advertisements

विश्वास अभियान : पुलिस द्वारा विश्वास अभियान के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों में संचालित की जा कार्यशाला,विद्यार्थियों को अभिव्यक्ति एप्प, मानव तस्करी, यातायात नियम,साइबर अपराध,महिला विरुद्ध अपराध एवं आत्मरक्षा के संबंध में दी जा रही जानकारी,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

⏺️ विश्वास अभियान के तहत जशपुर पुलिस द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंदरचुंआ में कार्यशाला आयोजित कर विद्यार्थियों को अभिव्यक्ति एप्प, मानव तस्करी, यातायात नियम, विभिन्न साइबर अपराध, महिला विरुद्ध अपराध एवं आत्मरक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई,

⏺️ “हमर बेटी हमर मान” अभियान के तहत छात्राओं को “अभिव्यक्ति ऐप” डाउनलोड कराया गया है,

⏺️ फायर बिग्रेड टीम द्वारा डेमो देकर फायर सेफ्टी के संबंध में बताया गया,

⏺️ SPC/स्काउट गाईउ/एन.एस.एस. के विधार्थियों द्वारा विषम परिस्थिति में सी.पी.आर. देने/प्राथमिक उपचार देने के संबंध में बताया गया,

जशपुर पुलिस द्वारा विश्वास अभियान के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों में कार्यशाला लगाकर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, इसी कड़ी में विश्वास अभियान के तहत 14 अक्टूबर को शाासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंदरचुंआ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डी. रविशंकर द्वारा उपस्थित विद्यार्थियों को पुलिस के कार्यों, अभिव्यक्ति एप्प, मानव तस्करी, यातायात नियम, विभिन्न साइबर अपराध, महिला विरुद्ध अपराध एवं आत्मरक्षा के तरीके के संबंध में विस्तृत रूप से बताया गया, साथ ही उन्हें वाहन चलाते समय सावधानियां, एटीएम से ठगी, अपने-अपने अधिकार के बारे में एवं किसी भी विभाग में शासकीय नौकरी एवं प्राइवेट सेक्टर में जाने के पहले लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करने के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया, साथ ही उन्हें अनुशासन के महत्व के बारे में बताया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित विधार्थियों को शिक्षा ग्रहण करने हेतु सत्त प्रयास करने हेतु कहा गया। मोबाईल फोन की उपयोगिता एवं अनुपयोगिता के बारे में विस्तार से बताकर मोबाईल फोन के सीमित उपयोग व आवश्यक उपयोग के बारे में बताया गया। बालिकाओं को आत्मरक्षा के प्रति सजग कर उनके कानूनी अधिकारों के बारे में बताया गया। *”हमर बेटी हमर मान”* अभियान के तहत छात्राओं को “अभिव्यक्ति ऐप” डाउनलोड कराया गया, जिससे बिना थाना गये शिकायत दर्ज कराने एवं उसके निराकरण की स्थिति पता किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान SPC/स्काउट गाईउ/एन.एस.एस. के विधार्थियों द्वारा अन्य विधार्थियों को विषम परिस्थिति में सी.पी.आर. देने/प्राथमिक उपचार देने के संबंध में विस्तार से बताया गया। जशपुर जिले के कुल 05 स्कूलों में SPC (स्टूडेंट पुलिस कैडेट) चलाया जा रहा है, जिनमें केंद्रीय विद्यालय जशपुर, जवाहर नवोदय विद्यालय कुनकुरी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केराडीह, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल तपकरा, शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय बंदरचुआ है।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर, पुलिस अनु. अधिकारी कुनकुरी संदीप मित्तल, रक्षित निरीक्षक विमलेश देवांगन, सूबेदार सौरभ चंद्राकर, स्कूल की प्राचार्य निर्मला खेस, व्याख्याता आयोध कुमार गुप्ता एवं अन्य स्टॉफ उपस्थित थे।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!