Advertisements

230 की स्पीड से दौड़ाई बीएमडब्ल्यू फेसबुक लाइव कर रहे थे अचानक कंटेनर से टकराई गाड़ी चारों दोस्तों की मौत।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

यूपी: घटना सुल्तानपुर की बताई जाती है. दुर्घटना के वक्‍त बीएमडब्‍ल्‍यू की रफ्तार 230 किलोमीटर प्रति घंटा थी। कार में सवार चारों युवक फेसबुक पर लाइव थे। चारों में से एक युवक यह कहते हुए सुना जा रहा है कि चारों मरेंगे। इसी दौरान कार कंटेनर से भिड़ जाती है और सचमुच उसमें सवार चारों युवकों की मौत हो जाती है।

यह दुर्घटना इतनी भीषड़ थी कि चारों युवक और बीएमडब्‍ल्‍यू का इंजन दूर जा गिरे। एक युवक का सिर और हाथ दुर्घटनास्‍थल से करीब 20-30 मीटर दूर पड़ा था। दुर्घटना में कार के परखच्‍चे उड़ गए थे। बीएमडब्‍ल्‍यू पहले 62-63 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। धीरे-धीरे उसकी स्‍पीड बढ़ी और 230 तक पहुंच गई।

वीडियो में भिड़ंत की तो फुटेज नहीं है लेकिन इसे देखकर इतना जरूर साफ हो जा रहा है कि दुर्घटना के वक्‍त बीएमडब्‍ल्‍यू की रफ्तार काफी तेज थी। बताया जा रहा है कि जिस जगह पर हादसा हुआ वहां रूट डायवर्ट किया गया था। सात दिन पहले इसी जगह बरसात से सड़क बैठ गई थी। हादसा उसी जगह पर हुआ है जहां कुछ दिन पहले भारी बरसात के बाद सड़क धंस गई थी जिसमें एक कार फंस गई थी।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!