Advertisements

Big Breaking : भीषण सड़क हादसा नेशनल हाइवे पर खड़े ट्रेलर में बस ने मारी टक्कर, बस के उड़े परखच्चे, 6 की मौत 15 घायल।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

गुजरात के वडोदरा में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है. नेशनल हाइवे एक बस और ट्रेलर ट्रक की जबरदस्त टक्कर हो गई. हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है जबकि 15 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए,

दरअसल घटना गुजरात के कपूर आई ब्रिज नेशनल हाईवे की है. यहां देर रात नेशनल हाईवे 48 पर ट्रक में लग्जरी बस ने टक्कर मार दी है. बस अहमदाबाद से सूरत जा रही थी. इसी दौरान यह हादसा हो गया. हादसे में 6 की मौत हो गई है. वहीं 15 लोग घायल हो गए हैं.
घटना की सूचना पर नगर यातायात पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई. बचाव अभियान चलाया गया. वहीं घायलों को इलाज के लिए एसएसजी अस्पताल ले जाया गया है. इस बीच ड्राइवर ट्रक लेकर फरार हो गया है.

SSG अस्पताल के MLO डॉ वी.एल. तिवारी ने बताया राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक निजी बस और ट्रेलर ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मृत्यु हुई है और 15 गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए वडोदरा के एसएसजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!