Advertisements

जब मुख्यमंत्री ने किया किसान को सैल्यूट।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

गांव के विकास की चिंता करने वाले किसान का जताया आभार।

रायपुर, 19 जनवरी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान कोनारगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की प्रदेश के किसानों के प्रति मान और सम्मान जताने के तरीके ने लोगों का एक बार फिर दिल जीत लिया। किसान के गांव के प्रति विकास के नजरिए को देखकर मुख्यमंत्री ने किसान को ससम्मान सेल्यूट किया। साथ ही गांव के विकास की चिंता करने के लिए उनका आभार भी जताया। दरअसल भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान कोनारगढ़ में ग्राम अर्जुनी के किसान राम कुमार बंजारे ने मुख्यमंत्री बघेल को बताया कि गांव में गौठान स्वीकृत नहीं हुआ है। गांव में गौठान के बन जाने से गांव के लोगों का विकास होगा, साथ ही महिलाओं को भी रोजगार के नए साधन मिलेंगे। मुख्यमंत्री बघेल ने किसान राम कुमार की गांव के लोगों के विकास की चिंता करने वाली बातों को सुनकर
उनकी प्रशंसा की। साथ ही ससम्मान उनको सैल्यूट भी किया। किसान के प्रति आदर और सम्मान देखकर भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शामिल लोगों ने तालियों के साथ मुख्यमंत्री बघेल का आभार जताया। कार्यक्रम में ही मुख्यमंत्री बघेल ने ग्राम अर्जुनी में गौठान स्वीकृत करने और शासकीय योजनाओं से लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!