Advertisements

CRIME NEWS : नाबालिग का किया अपहरण,फिर पत्नी बना कर रखने का झांसा देकर किया दुष्कर्म,चिल्फी पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

मुंगेली पुलिस द्वारा महिला संबंधी अपराध में त्वरित कार्यवाही की जा रही है इसी कड़ी में नाबालिग अपहृता को बहला-फुसला कर पत्नि बनाकर रखने का झांसा देकर अपहरण करने वाले आरोपी रूपेन्द्र उर्फ बालकदास कुर्रे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 714/2022 धारा 363, 366 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया था,

चिल्फी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 17 अक्टूबर को प्रार्थिया ने चौकी चिल्फी में उसकी नाबालिक पुत्री को ग्राम दाढ़ीपारा निवासी रूपेन्द्र उर्फ बालकदास कुर्रे के द्वारा पत्नी बनाने का झांसा देकर अपहरण कर अपने साथ ले जाने की रिपोर्ट पर चौकी चिल्फी में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 714/2022 धारा 363, 366 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं पता तलाश शुरू किया गया।

प्रकरण की विवेचना के दौरान त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबिरों की सूचना से आरोपी रूपेन्द्र उर्फ बालकदास कुर्रे को उसकी संभावित ठिकानों में दबिश देकर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तार करने में सउनि कुन्दर सिंह राजपूत, आरक्षक गणेश परस्ते एवं सैनिक राजेन्द्र सिंह राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!