Advertisements

तेज रफ़्तार बाइक खड़ी ट्रक से टकराई, मौके पर दो लोगों की मौत, ग्रामीणों ने चक्काजाम कर मुआवजे की मांग।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

जशपुर: जिले के साईंटांगर टोली में बीती देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे तभी सड़क पर कड़ी ट्रक से टकरा गए। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार घटना शनिवार रात 12 बजे लोदाम चौकी क्षेत्र का है। मृतकों में एक पिलखी ग्राम पंचायत का सरपंच पति सुमित लकड़ा और दूसरा उसका साथी प्रमोद मिंज है। दोनों युवक जशपुर से अपने ग्राम पिलखी लौट रहे थे। बाइक सवारों को ट्रक नजर नहीं आया और उन्होंने पीछे से ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी।जिसके कारण उनका सिर फट गया और घटनास्थल पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

इधर जानकारी लगते ही वहां गांव वालों की भीड़ जमा हो गई। लगातार हो रहे हादसों से आक्रोशित गांववालों ने गुमला-कटनी नेशनल हाईवे- 43 को 2 घंटे तक जाम कर दिया। वे मृतक के परिजनों को मुआवजे के साथ-साथ ट्रक ड्राइवर पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

सूचना मिलते ही SDOP राजेंद्र सिंह परिहार और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया। दोनों ही मृतक के परिजनों को घटनास्थल पर ही 25-25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी गई है। फिलहाल जाम खुलवा लिया गया है और यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!