Advertisements

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से निगम-मंडल-आयोग के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने की मुलाकात।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में विभिन्न निगम, मंडल और आयोग के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री बघेल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई देते हुए पदेन दायित्वों के कुशलतापूर्वक निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, छत्तीसगढ़ सिंधी अकादमी के उपाध्यक्ष नानक रेलवानी, छत्तीसगढ़ राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था के सदस्य बृजेश शर्मा, छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार समाजिक सुरक्षा मंडल के सदस्य सोमेश चटर्जी, छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मंडल के सदस्य शंकर सोढ़ी, छत्तीसगढ़ राज्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड के सदस्य मदनलाल देवांगन सहित अनेक निगम, मण्डल और आयोगों के नवनियुक्त पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!