Advertisements

छठ घाट पहुँच कर संसदीय सचिव यू.डी. मिंज छठ पर्व में आज उदयीमान सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

छठ पर्व प्रकृति की उपासना का पर्व: यू.डी. मिंज।

संसदीय सचिव ने भगवान सूर्य और छठी मैया से सभी को सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य प्रदान करने की कामना।

जशपुर: संसदीय सचिव और कुनकुरी विधायक यू. डी. मिंज आज सुबह कुनकुरी में छठ घाट पर आयोजित छठ पर्व में शामिल हुए। उन्होंने कुनकुरी में छठ घाट पहुँच कर सूर्योपासना के महापर्व छठपूजा में आज उदयीमान सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया और भगवान सूर्य और छठी मैया से सभी को सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य प्रदान करने की प्रार्थना भी की

इस अवसर पर विधायक यू. डी. मिंज ने ने सभी को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी और कहा कि यह प्रकृति की उपासना का पर्व है। यह उगते एवं डूबते सूर्य को अर्घ्य देने का पर्व है।

उन्होंने कहा कि यह पूर्वांचल एवं भोजपुरी समाज के लोगों का सबसे बड़ा पर्व है। इस पर्व में कोई भेद-भाव नहीं होता, न कोई राजा होता और न कही कोई रंक होता है। सबके प्रति समान भाव रहता है। उन्होंने कहा कि इस पर्व में कठिन तपस्या के बाद सूर्य की उपासना की जाती है। वास्तव में सूर्य ऊर्जा का स्रोत होता है। सूर्य की उपासना के बाद हम सभी में ऊर्जा का संचार होता है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव, नगर पालिका उपाध्यक्ष जगदीश आपट, शिवा बंग, मुरारी लाल अग्रवाल,महिलाओं सहित कुनकुरी वासी उपस्थित रहे

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!