Advertisements

क्राइम न्यूज : विद्युत वितरण केंद्र से चोरी के मामले का सरगांव पुलिस ने किया खुलासा, चंद घंटों में आरोपीयो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो बाल अपचारी सहित एक आरोपी गिरफ्तार।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

मुंगेली : विघुत वितरण केन्द्र सरगांव से एबी स्विच एंगल केनल कंवर चोरी की सूचना प्राप्त होते ही त्वरित कार्यवाही करते हुए सरगांव पुलिस को चोरी के आरोपी को पकड़ने में सफलता हांसिल की है, मामले में आरोपी मोनू ठाकुर सहित 2 बाल अपचारियों के विरूद्ध की गई विधिसम्मत कार्यवाही की गई है, वही आरोपी से चोरी किया गया एबी स्विच एंगल केनल कंवर एवं एक माल वाहक आटो सोल्ड भी जप्त किया है,

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी रूपाग कुमार पिता राजेश कुमार राणा उम्र 28 साल साकिन विघुत वितरण केन्द्र सरगांव थाना सरगांव जिला मुंगेली 8 नवम्बर को मोबाईल से कर्मचारी भागवत वर्मा फोन से बताया कि विघुत वितरण केन्द्र सरगांव में कुछ लड़कों के द्वारा विघुत वितरण केन्द्र सरगांव में रखे सामान एबी स्विच एंगल केनल कंवर को चोरी कर ले गया है । उक्त सूचना पर तत्काल थाना सरगांव में धारा 379, 34 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है विवेचना के दौरान मुखबीर सूचना पर 8 नवम्बर को विघुत वितरण केन्द्र सरगांव में चोरी करने वाले आरोपी एवं बाल अपचारियो के द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करते हुये चोरी करना स्वीकार किये। आरोपी के कब्जे से चोरी किये गये मशरूका एबी स्विच एंगल केनल कंवर एवं एक माल वाहक आटो सोल्ड को जप्त किया गया है । आरोपी 1. मोनू ठाकुर पिता पंचम ठाकुर उम्र 19 वर्ष साकिन सूर्या चौक चिगराजपारा बिलासपुर जिला बिलासपुर एवं दो बाल अपचारियों के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से आज 8 नवम्बर को विधिवत कार्यवाही किया जाकर चोरी के आरोपी मोनू ठाकुर को न्यायिक रिमांड में भेजा गया है ,एवम बाल अपचारियों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया है उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक विश्वजीत सिंह, प्रआर 18 जयप्रकाश दुबे, प्रआर 47 घनश्याम मरावी आर अमित बारले आर, उमेश सोनवानी आर,गुलाब रात्रे एवं आर. संजय यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!