जशपुर में मौसम बिगड़ने के आसार, 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की चेतावनी; कलेक्टर ने जारी की अपील

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

जशपुर में मौसम बिगड़ने के आसार, 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की चेतावनी; कलेक्टर ने जारी की अपील
जशपुर में मौसम बिगड़ने के आसार, 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की चेतावनी; कलेक्टर ने जारी की अपील

जशपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 28 और 29 अक्टूबर को प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। इसे देखते हुए जशपुर जिला प्रशासन ने किसानों और आम नागरिकों से सतर्क रहने तथा सुरक्षा संबंधी जरूरी उपाय अपनाने की अपील की है।

मौसम विभाग के अनुसार, 27 अक्टूबर से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। अगले दो दिनों में संभावित खराब मौसम को देखते हुए किसानों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने कहा है कि खेतों में पानी निकासी की व्यवस्था दुरुस्त रखें और कटी हुई फसल व कृषि उपज को भीगने से बचाने के लिए सुरक्षित स्थान पर रखें।

 

तेज हवा और बारिश के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

 

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। तेज हवा चलने पर पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर मकानों से दूरी बनाए रखें। नदी-नालों, जलाशयों और बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्रों के पास जाने से बचें।

 

प्रशासन ने लोगों को मौसम की ताजा जानकारी के लिए रेडियो, टेलीविजन और मोबाइल के माध्यम से जारी होने वाले आधिकारिक अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी है। संभावित मौसमी परिस्थितियों को देखते हुए जिला प्रशासन स्थिति पर लगातार निगरानी रख रहा है।

 

आपात स्थिति में यहां करें संपर्क

 

बारिश या खराब मौसम के दौरान किसी भी आपात स्थिति में नागरिक जशपुर जिला नियंत्रण कक्ष के फोन नंबर 07763-223732 पर संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मौसम संबंधी चेतावनियों को गंभीरता से लें और अपनी तथा अपने परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

The Prime News
Author: The Prime News

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!