Traffic awareness program : पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है यातायात जागरुकता कार्यक्र, स्कूलों,सार्वजनिक स्थानों, हाट बाजारों में यातायात संकेतक,सिग्नल,लाइसैंस,हेलमेट सहित इत्यादि के बारे में किया जा रहा जागरूक।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

जिला पुलिस बल मुंगेली द्वारा 8 नवम्बर को लोरमी-पंडरिया मुख्य मार्ग पर ग्राम गोंडखाम्ही में यातायात शाखा मुंगेली द्वारा कैम्प लगाकर दुपहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट के वाहन न चलाने, तीन सवारी नहीं बैठने, शराब पीकर वाहन न चलाने हेतु समझाईश दिया गया, साथ ही चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने की समझाईश दी गई तथा यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध कुल 18 चलानी कार्यवाही की गई है ।

इसी प्रकार 9 नवम्बर को यातायात जन जागरूकता अभियान के तहत रैम्बो मेमोरियल हायर सेकेण्डरी स्कूल मुंगेली में कुल 150 छात्र छात्राओं एवं आत्मानंद हायर सेकेण्डरी स्कूल में कुल 200 छात्र/छात्राओं को यातायात के प्रशिक्षित अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा जागरूकता संबंधी जानकारी दिया जाकर सड़क पर शामिल होने के नियम, पैदल चलने के नियम, सड़क पर ध्यान रखने योग्य बातें, दुर्घटना के कारण व उससे बचने के उपाय, यातायात सिग्नल, मोटर अधिनियम की महत्वपूर्ण धाराओं की जानकारी दी गई ।

मुंगेली पुलिस सभी से अपील करती है कि यातायात नियमो के प्रति जागरूक बने एवम यातायात नियमों का पालन करें।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!