ब्रेकिंग : देशी प्लेन शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार,आरोपी के कब्जे से 42 पाव शराब जप्त,सार्वजनिक स्थान में शराब पीने वाले 15 व्यक्तियों पर आबकारी एक्ट की कार्यवाही, वहीं 9 जुआरी चढ़े पुलिस के हत्थे,इस जिले की पुलिस ने की कार्यवाही।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

मुंगेली : जिले में अवैध गतिविधियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। थाना लालपुर के ग्राम कोयलारी मोहडण्डास मोड के पास आरोपी मिथुन दिवाकर पिता जयनारायण दिवाकर उम्र 19 वर्ष के कब्जे से 42 नग देशी शराब कीमती 3360 रू जप्त किया गया है एवं आरोपी के विरूद्ध 34-1(क)(ख), 34-2, 59(क) आबकारी एक्ट के तहत की कार्यवाही गई है ।

जिले के थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में जुआ-सट्टा खेल रहे आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है। इसी क्रम में थाना पथरिया द्वारा मनी हॉटल के पास दबिश देकर आरोपी टिपलेश्वर साहू एवं 04 अन्य से जप्त राशि 4150/- रूपये, थाना मुंगेली द्वारा कंवलपुर में दबिश देकर आरोपी श्याम सुंदर सोनवानी एवं 04 अन्य से जप्त राशि 840/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है तथा थाना फास्टरपुर के ग्राम ठेल्का नवागांव चौक के पास आरोपी हरिप्रसाद रात्रे पिता शिवा उम्र 42 वर्ष द्वारा अंको पर रूपये पैसे का दाव लगाकर हारजीत का सटटा खेलाना पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध 4क जुआ-सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है तथा आरोपी के कब्जे से 840 रू. जप्त की गई है ।

जिले में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 15 व्यक्तियों के विरूद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की गई है। थाना पथरिया द्वारा 04 व्यक्तियों एवं थाना सरगांव द्वारा 06 व्यक्तियों एवं चौकी साकेत द्वारा 02 व्यक्तियों विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!