Advertisements

Police promotion : पुलिस कप्तान ने 5 प्रधान आरक्षकों को सस्टार लगाकर सहायक उप निरीक्षक पद पर किया पदोन्नत,दी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

जशपुर : जिला पुलिस के पदोन्नति प्राप्त 5 प्रधान आरक्षकों को स्टार लगाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी. रविशंकर ने सहायक उप निरीक्षक के पद पर किया पदोन्नत किया,
पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज, सरगुजा द्वारा प्र.आर. से स.उ.नि. के पद पर पदोन्नति हेतु योग्यता जारी की गई है। योग्यता सूची में सम्मिलित प्रधान आरक्षकों द्वारा प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक का पी.पी. कोर्स उत्तीर्ण होने के फलस्वरूप शांति प्रमोद टोप्पो, सहबीर राम भगत, बिरद साय पैंकरा, भिनसेंट टोप्पो एवं तारेश्वर राम प्रधान को सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत कर पदस्थ किया गया है।

प्रधान आरक्षक शांति प्रमोद टोप्पो, सहबीर राम भगत, बिरद साय पैंकरा, भिनसेंट टोप्पो एवं तारेश्वर राम प्रधान को सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति होने पर को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जषपुर डी. रविषंकर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जशपुर राजेन्द्र सिंह परिहार द्वारा स्टार लगाकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुये पदोन्नति प्रदान किया गया। इस दौरान कार्यालयीन अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!