CRIME NEWS : दहेज के लोभी पति, सास व ससुर गिरफ्तार,आरोपियों के खिलाफ एक महिने पहले पुलिस ने किया था मामला दर्ज।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

CRIME NEWS : दहेज के लोभी पति, सास व ससुर गिरफ्तार,आरोपियों के खिलाफ एक महिने पहले पुलिस ने किया था मामला दर्ज।
CRIME NEWS : दहेज के लोभी पति, सास व ससुर गिरफ्तार,आरोपियों के खिलाफ एक महिने पहले पुलिस ने किया था मामला दर्ज।

 

राजनांदगांव : पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के मामले में पति सहित सास और ससुर को गिरफ्तार किया है इस संबंध में राजनांदगांव पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने थाना उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी शादी फरवरी 2018 को सामाजिक रिति रिवाज के अनुसार धमतरी निवासी विक्रम सोनकर के साथ हुई है शादी के कुछ दिन बाद इसके परिवार वालों ने दहेज में 1 लाख रूपयें की मांग को लेकर आये दिन गाली गलौज कर शारीरिक एवं मानसिक व आर्थिक रूप से व जान से मारने की धमकी देकर प्रताड़ित करने की रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 697/2022 धारा 498 ए, 506, 34 भादवि का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना किया गया। मामला महिला प्रकृति का होने से हालात की जानकारी पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन एवं अति पुलिस अधीक्षक लखन पटले, नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव अमित पटेल के मार्गदर्शन में पुलिस टीम बसंतपुर के द्वारा आरोपी 1. विक्रम सोनकर उर्फ सोनू पिता पूनम सोनकर उम्र 25 साल 2. पूनम सोनकर पिता स्व0 देवनाथ सोनकर उम्र 51 साल 03. श्रीमती समारिन बाई पति पूनम सोनकर उम्र 48 साल साकिनान महिमा सागर वार्ड दानीटोला थाना सिटी कोतवाली जिला धमतरी को पुलिस अक्षिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने पर धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने पर गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक सी.आर. चन्द्रा, महिला प्र0आर0 मेनका साहू, आरक्षक हमलेश रात्रे, म0आर0 ममता टोप्पो की सराहनीय योगदान रहा।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!