गांजा तस्करी करने वाले 2 आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली पुलिस को सफलता,आरोपी के कब्जे से गांजा सहित मोटरसाइकिल जप्त।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

गांजा तस्करी करने वाले 2 आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली पुलिस को सफलता,आरोपी के कब्जे से गांजा सहित मोटरसाइकिल जप्त।
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

राजनांदगांव : पुलिस अवैध रूप से गांजा की तस्करी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने गांजा सहित मोटरसाइकिल जप्त की है जिसकी कीमत लगभग 20 हजार आंकी जा रही है इस संबंध में राजनांदगांव पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार 26 नवम्बर को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि 2 संदिग्ध व्यक्ति एक नीला रंग की मोटरसायकल पल्सर क्रमांक CG 08 AN 8632 में कुछ मादक पदार्थ रखकर राजनांदगांव से सड़क बंजारी आने की संभावना है कि सूचना मिलने पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय राजनांदगांव प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय राजनांदगांव लखन पटले एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगड़ प्रभात पटेल के कुशल मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी छुरिया निरीक्षक रामअवतार ध्रुव कुशल योजना से पुलिस चौकी चिचोला एवं सायबर सेल राजनांदगांव से संयुक्त टीम बनाकर उक्त संदिग्धों के धरपकड़ हेतु टीम रवाना कर जी.ई. रोड छुरिया मोड़ ग्राम बापूटोला के पास रेड कार्यवाही करते हुए मोटरसायकल क्रमांक CG 08 AN 8632 को रोककर चेक किया गया।

आरोपी क्र.1 संतोष वासनिक पिता कन्हैया वासनिक उम्र 32 साल निवासी ग्राम गठुला पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव

आरोपी क्र.2 संतोष सिंह पिता स्व0 जीवन सिंह राजपूत उम्र 43 साल निवासी सड़क बंजारी पुलिस चौकी चिचोला जिला राजनांदगांव के कब्जे से एक सफेद रंग की प्लास्टिक झोला में मादक पदार्थ गांजा मिला जिसको गवाहों के समक्ष जप्त कर तौल किया गया वजनी 04 किलो 105 ग्राम हुआ उक्त मादक पदार्थ गांजा एवं 01 नग मोटरसायकल, 01 नग मोबाईल तथा नकदी 2000/ रुपये को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर थाना छुरिया में अपराध क्रमांक 488/2022 धारा 20 (बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट कायम कर आरोपियों को ज्यूडिशयल रिमाण्ड में जेल भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में प्रभारी चौकी प्रभारी चिचोला सउनि विनोद वर्मा, सउनि मेघनाथ सिन्हा, प्र.आर.संतोष नायक, प्र.आर,रोहित पटोती, आर.आशीष मानिकपुरआर.देवी साहू,आर.हेमंत कुमार एवं सायबर सेल टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!