धमतरी के केरेगांव थाने में तैनात सिपाही की सपत्नी दुर्घटना में मौत।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

धमतरी के केरेगांव थाने में तैनात सिपाही की सपत्नी दुर्घटना में मौत।
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

सड़क हादसे में सिपाही और उसकी पत्नी की मौत हो गई। मृतक सिपाही धमतरी के केरेगांव थाने में तैनात था। सिपाही अपनी पत्नी के साथ बिलासपुर से धमतरी लौट रहा था। घटना अभनपुर थाना क्षेत्र की है।

 

जानकारी के अनुसार थाना केरेगांव में पदस्थापित आरक्षक 432 विजय राजपूत 26 नवंबर 2022 को एक दिन की छुट्टी लेकर परिवार सहित एक शादी समारोह में शामिल होने बिलासपुर गया था। बिलासपुर से वापस आते समय अभनपुर निमोरा के समीप रायपुर रोड पर पिकअप वाहन की जोरदार टक्कर हो गयी। हादसे में कांस्टेबल की पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।

 

सिपाही विजय राजपूत के दोनों पैरों और शरीर में गंभीर चोट आने के कारण उसे क्राइस्ट अस्पताल धमतरी में भर्ती कराया गया। कांस्टेबल विजय राजपूत की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!