भानुप्रतापपुर उपचुनाव: CM भूपेश आज कई चुनावी सभाओं को करेंगे संबोधित।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव अब थोड़े दिन ही बचे है। उपचुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने पूरी तरह कमर कस ली है। हालांकि भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम के रेप मामले के चलते भाजपा थोड़ी बेकफूट पर जरुर नज़र आ रही है। लेकिन चुनावी प्रचार-प्रसार जोरो से कर रही है।

 

वहीं मुख्यमंत्री अब भानुप्रतापपुर के चुनावी मैदान में प्रचार-प्रसार करने मैदान पर उतर रहे है। सीएम भूपेश आज यानी 30 नवंबर से तीन दिसंबर तक भानुप्रतापपुर में कई सभाओं को संबोधित करेंगे। आज कोडेकुर्सी, भानुप्रतापपुर, पुरी और टंहकापार में चुनावी सभाओं को संबोधित करने वाले हैं।

 

अगले दिन यानी 1 दिसम्बर को मुख्यमंत्री दुर्गुकोंदल और चारामा में जनसभा के बाद रोड शो में भी शामिल होंगे। प्रचार के अंतिम दिन यानी 3 दिसम्बर को मुख्यमंत्री बघेल कोरर और लखनपुरी में सभा को संबोधित करने वाले हैं। यानि इस प्रचार अभियान में रोड शो सहित आठ चुनावी सभाओं को संबोधित करने वाले हैं।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!