ट्रक ने बस को मारी टक्कर, छह लोगों की मौत, 15 से ज्यादा घायल।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

उत्तर प्रदेश के बहराइच में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में छह यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 15 यात्री घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

 

जानकारी के अनुसार, बहराइच-लखनऊ हाईवे पर बुधवार की सुबह जरवल रोड के घाघराघाट स्टेशन के पास जयपुर से बहराइच आ रही ईदगाह डिपो की बस ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का पीछे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई। वहीं 15 से ज्यादा लोग घायल हैं।

 

जिनमें से आधा दर्जन की हालत गंभीर है। ऐसे में मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है। हादसे में अजीत विश्वास (27) पुत्र अतुल विश्वास निवासी वर्धमान पश्चिम बंगाल, विपिन शुक्ला (21) पुत्र अरुण शुक्ला निवासी मरौचा डोकरी थाना बौंडी और एहसान (18) पुत्र शफीक निवासी मकराना राजस्थान की पहचान हो गई है। वहीं, तीन मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!