Advertisements

नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए हेड कांस्टेबल को दी गई श्रद्धांजलि।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

सुकमा: जिले में मंगलवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया है। शहीद जवान को आज पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी है।

 

दरअसल चिंतागुफा थाना क्षेत्रान्तर्गत नवीन कैम्प डब्बाकोन्टा एवं पेंटापाड़ जंगल के मध्य Operation duty में तैनात सुरक्षा बल के ऊपर माओवादियों ने फायरिंग कर दी। माओवादियों द्वारा की गई फायरिंग में आऊटर कॉर्डन कट ऑफ पार्टी में लगे कोबरा 222वीं वाहिनी का 1 प्रधान आरक्षक सुलेमान निवासी जिला पालक्काड़, केरल राज्य घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सीआरपीएफ फील्ड हॉस्पिटल लाया गया। फील्ड हॉस्पिटल में उपचार के दौरान प्रधान आरक्षक सुलेमान शहीद हो गए।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!