Advertisements

CRIME NEWS : दुष्कर्म करने वाले नाबालिग बालक को किया गया गिरफ्तार, बालक को भेजा गया बाल सम्प्रेक्षण गृह

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

जांजगीर: जिले की शिवरीनारायण पुलिस ने नाबालिग बालक को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार कर बाल संप्रेषण गृह भेज दिया है इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पीड़िता द्वारा दिनांक 27 फरवरी 2021 को थाना शिवरीनारायण में रिपोर्ट दर्ज कराई कि विधि से संघर्षरत बालक पीड़िता को शादी करने का प्रलोभन देकर भगा ले जाकर रायपुर एवं जम्मू ले गया एवं पीड़िता से दुष्कर्म कर पूना (महाराष्ट्र) रेलवे स्टेशन में छोड़कर भाग गया।

 

पीड़िता की रिपोर्ट पर धारा 363, 366, 376 भादवि 6 पाक्सो एक्ट पंजीबद्ध किया गया।

 

प्रकरण के आरोपी विधि से संघर्षरत बालक को को किशोर न्याय बोर्ड पेश किया गया जहाँ से बाल सम्प्रेक्षण गृह कोरबा भेजा गया ।

 

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक रविंद्र अनंत एवं प्रधान आरक्षक किशोर दीवान की सराहनीय भूमिका रही।।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!