भानुप्रतापपुर की जनता भूपेश के बहकावे में नहीं आने वाली , भाजपा प्रत्याशी की होगी बड़ी जीत – अरुण साव।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

भानुप्रतापपुर उपचुनाव में आज क्षेत्र के विभिन्न गांवो की बस्तियों में घर घर जाकर जनमसम्पर्क के माध्यम से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बिलासपुर सांसद अरुण साव ने भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम के पक्ष के प्रचार किया । अरुण साव ने आज ग्राम भानखेड़ा, हाटकोंदल में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिजली बिल हाफ करने का वादा करके सरकार बनाने वाली प्रदेश की सबसे झूठी और भ्रष्ट कांग्रेस सरकार ने बिजली बिल बढ़ाकर जनता को बिजली का करंट दे दिया है । अरुण साव ने कहा कि गंगाजल हाथ में लेकर कसम खाने वाली भूपेश सरकार ने गंगाजल का मान नहीं रखा ।आज छत्तीसगढ़ की जनता इस झूठी और भ्रष्ट सरकार से छुटकारा चाहती है इसलिए भानुप्रतापपुर की जनता भूपेश के बहकावे में नहीं आने वाली और आगामी 5 दिसंबर को भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम के पक्ष में मतदान करके भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाएगी और कांग्रेस को सबक सिखायेगी

इस दौरान दुर्ग सांसद विजय बघेल, पूर्व सांसद रामविचार नेताम, पूर्व विधायक भोजराज नाग, पूर्व विधायक इंद्र चोपड़ा,जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!