राहुल गांधी के बयान पर MP में सियासतः गृह मंत्री नरोत्तम बोले- राहुल बाबा का ज्ञान ब्लैक शीप तक सीमित।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर मध्यप्रदेश में सियासत जारी है। इस बीच कल शुक्रवार को राहुल ने आरएसएस पर निशाना साधते हुए जय सियाराम और जय सीताराम नहीं बोलने पर सवाल खड़े किए थे। उनके इस बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है।

 

प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि- राहुल बाबा का ज्ञान बाबा ब्लैक शीप तक सीमित है। बोले भगवान राम की शुरुआत श्री से होती है। भगवान विष्णु की पत्नी लक्ष्मी हैं। विष्णु के अवतार श्रीराम और श्रीकृष्ण हैं। माता सीता जी के लिए भी श्री का प्रयोग होता है। कहा जरा ग्रंथ खोल कर देखें राहुल गांधी। उन्होंने कभी रामायण नहीं पढ़ी होगी, ना ही गीता के पन्ने पलटे होंगे। कम से कम नेट खोल कर ही देखें कि आखिर का उल्लेख क्या है। राहुल गांधी को ये बात उस पंडित ने बताया होगा जिसने कमलनाथ जी को मंदिर का केक काटने की सलाह दी होगी।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!