Advertisements

जिले के इस थानाक्षेत्र में हो रहा था ऐसा काम, जब पहुंची पुलिस तो होश हुए फाख्ता, वहीं 5 आये पुलिस की जद में,,, पढ़िए क्या है पूरा मामला,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जशपुर जिले की पत्थलगांव पुलिस को लगातार आसपास के इलाकों में जुआ खिलाने की सूचना मिलती थी लेकिन हर बार पुलिस के पहुंचने से पहले ही 52 परियों के आशिक मौके से फरार हो जाते थे, लेकिन आज मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पत्थलगांव पुलिस ने तिलड़ेगा जोराडोल के जंगल में घेराबंदी करते हुए 5 जुआड़ियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है वहीं पुलिस को देखते हुए कुछ भागने में सफल हो गए, पकड़ाए गए सभी पांच जुआड़ियों से 2 हजार 700 नकदी रकम जब्त कर सभी जुआड़ियों के ऊपर 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी, इस कार्यवाही में मुख्यरुप से पत्थलगांव एसडीओपी हरीश पाटिल, टीआई ओमप्रकाश कुजूर, एएसआई मनोज, प्रधान आरक्षक प्रेम कुर्रे, आरक्षक कमलेश विश्वकर्मा, आरक्षक पवन पैंकरा, आरक्षक मसीह चरण की मुख्य भूमिका रही।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!