आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने वाली फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, प्रकरण में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर पूर्व में किया जा चुका है गिरफ्तार, 

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जांजगीर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मामले का पीड़िता की शादी पूर्व में पोंच निवासी सनत मिरी से हुयी थी जो घटना दिनांक 01-05-2021 को आरोपियों द्वारा प्रताडित करने से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी जिस पर मर्ग क्र- 24/21 धारा 174 जा-फौ- कायम कर जांच किया गया। मर्ग जांच में मृतिका की मृत्यु आरोपी प्रहलाद दिवान एवं अन्य द्वारा प्रताडित करने तथा आत्महत्या के लिये उत्प्रेरित करना पाये जाने पर अप-क्र- 382/22 धारा 417, 493,306,34 भादवि(3-2)(5) SC/ST Act पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान दिनांक 19-09-2022 को आरोपी (1) प्रहलाद दिवान उम्र 28 वर्ष दिनांक 20-09-2022 को आरोपी (2) संजय कुंभकार उम्र 33 वर्ष (3)राजीव कुमार अनंत उम्र 24 वर्ष सभी निवासी पोंच को न्यायिक रिमांड में भेजा जा चुका है। प्रकरण के फरार अन्य आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रही थी। दिनांक 04-12-22 को पुलिस टीम गठित कर आरोपी के निवास स्थान कोनी बिलासपुर में दबिश देकर आरोपी अल्का श्रीवास्तव उम्र 47 वर्ष निवासी कोनी वार्ड 95 थाना कोनी जिला बिलासपुर को न्यायिक रिमांड में सेन्ट्रल जेल बिलासपुर दाखिल किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही मे उप निरी- गोपाल सतपथी थाना प्रभारी बलौदा , उप निरी- कामिल हक चौकी प्रभारी पंतोरा प्र-आर- लखेश्वर कंवर , म-प्र-आर- जीवन्ती कुजूर आर- राजेन्द्र कहरा म-आर- रेणु कुजूर , रोशनी केरकेट्टा एवं करुणा खैरवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा

The prime news
Author: The prime news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!