CG CRIME :नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म,आरोपी 24 घंटे के भीतर पथरिया पुलिस की गिरफ्त में।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

CG CRIME :नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म,आरोपी 24 घंटे के भीतर पथरिया पुलिस की गिरफ्त में।
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नाबालिक को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वह दुष्कर्म के आरोपी को मुंगेली जिले की पथरिया पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है पुलिस ने आरोपी को महज 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने थाना पथरिया में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग लड़की बिना बताये घर से कहीं चली गई है एवं अज्ञात व्यक्ति द्वारा बलहा-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना पथरिया में अपराध क्रमांक 318/22 धारा 363 भादवि पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया एवं पता तलाश शुरू किया गया।

 

प्रकरण में विवेचना के दौरान मुखबिरों की सूचना से पथरिया पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 24 घंटे के भीतर नाबालिग अपहृता को आरोपी दिनेश नेताम उर्फ गोरे नेताम के कब्जे से बरामद किया। नाबालिग अपहृता का महिला अधिकारी से कथन उपरांत प्रकरण में धारा 366, 376, भादवि एवं 4,6 पॉक्सो एक्ट जोड़ी जाकर आरोपी दिनेश नेताम को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

 

प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अमित कौशिक, सउनि राजाराम साहू, प्रधान आरक्षक सतीश डहरिया, चन्द्रकुमार ध्रुव, आरक्षक भेलेश्वर जायसवाल, धर्मेंद्र यादव, सूरज मण्डावी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!