CG Breaking: लूट के फरार 3 आरोपी पुलिस गिरफ्त में आरोपियों के कब्जे से लूट की मोटरसाइकिल भी जप्त, किओस्क जन सेवा केंद्र के संचालक से 50 हजार की लूट का था मामला, सभी आरोपी सरगुजा के रहने वाले।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

CG Breaking: लूट के फरार 3 आरोपी पुलिस गिरफ्त में आरोपियों के कब्जे से लूट की मोटरसाइकिल भी जप्त, किओस्क जन सेवा केंद्र के संचालक से 50 हजार की लूट का था मामला, सभी आरोपी सरगुजा के रहने वाले।
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जशपुर: जिले की कांसाबेल पुलिस ने लूट के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल की जप्त की है इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित ब्रिजेश खलखो उम्र 24 साल निवासी कुड़केलखजरी ने 23 जुलाई को थाना कांसाबेल में रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह ग्रामीण बैंक कियोस्क जनसेवा केन्द्र ग्राम कुनमेरा का संचालन करता है। यह 22 जुलाई को अपने कियोस्क सेंटर को बंद कर जन सेवा केन्द्र का शेष रकम 50 हजार रू. को लेकर अपने पल्सर मोटर सायकल क्र. सी.जी. 14 एम.पी. 2353 से अपने घर जा रहा था, शाम लगभग 7ः30 बजे कुड़केल खजरी में एक सुनसान जगह में इसे एक मोटर सायकल में सवार तीन लड़के मिले जो इसे देखकर पूछे कि पेट्रोल पंप कहा है, तब यह तमता में है कहने पर इसे उक्त तीनों लड़के पकड़ लिये और इसके बैग में रखे पैसा को लूटने का प्रयास किये और ढकेलकर गिरा दिये, प्रार्थी के चिल्लाने पर वे इसके पल्सर मोटर सायकल को लूट कर भाग गये। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 394, 34 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

प्रकरण की विवेचना दौरान थाना कांसाबेल द्वारा मुखबीर की सूचना पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुये दबिश देकर उक्त तीनों फरार आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त होंडा ड्रीम योगा मोटर सायकल एवं लूटी गई पल्सर मोटर सायकल को जप्त किया गया। आरोपीगण 1-नौसाद हसन उम्र उम्र 21 साल निवासी अनिरूद्धपुर थाना रामचंद्रपुर जिला बलरामपुर 2- नवाब हसन उम्र 24 साल निवासी अनिरूद्धपुर थाना रामचंद्रपुर जिला बलरामपुर एवं 3-बाबू बुतुल अस्तिक तिर्की उम्र 22 साल निवासी ढोढ़ागांव थाना सीतापुर जिला सरगुजा के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उन्हें को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

 

प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपीगणों की गिरफ्तारी में निरीक्षक एन.एल. राठिया, स.उ.नि. राजेश यादव, आर. हरिनंदन पैंकरा, आर.राजकुमार लकड़ा, आर. प्रषांत पैंकरा का सराहनीय योगदान रहा।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!