Advertisements

Crime : मोबाईल में अश्लील मैसेज भेजने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

जांजगीर: पुलिस ने पीड़िता को अश्लील मैसेज भेजने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है आरोपी पीड़िता के मोबाइल नंबर पाकर उसमें असली मैसेज भेजा करता था पुलिस अधीक्षक कार्यालय जांजगीर द्वारा मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने 20 जुलाई को थाना नवागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि सत्यप्रकाश कश्यप निवासी लोहर्सी पीड़िता को मोबाइल में अश्लील मैसेज भेजकर चेटिंग करता है। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 202/2022 धारा 354क(2), 354(घ), 509, 509(ख) भादवि. कायम कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण के आरोपी सत्य्रपकाश कश्यप उम्र 22 वर्ष निवासी लोहर्सी थाना शिवरीनारायण को उसके घर में रहने की सूचना प्राप्त होने पर नवागढ़ पुलिस द्वारा दबिश देकर आरोपी को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, प्रआर. भीम प्रसाद श्रीवास, आर. विनोद रात्रे , कुलदीप खुंटे, तेरस राम साहू, टुकेश्वर ड़डसेना, रामदेव साहू एवं दिलीप कश्यप का योगदान सराहनीय रहा।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!