जांजगीर: पुलिस पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबारियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम में पुलिस ने अवैध महुआ शराब बेचते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से 15 लीटर महुआ शराब जबकि है मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि भरतलाल सूर्यवंशी निवासी सारागांव अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने हेतु रखा है जिस पर सारागांव पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया जहाँ आरोपी के कब्जे से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया गया। जिस पर आरोपी के विरुद्ध थाना सारागांव में अपराध क्रमांक 193/2022 धारा 34 ( 2 ) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध किया गया।
आरोपी भरत लाल सूर्यवंशी उम्र 35 वर्ष निवासी वार्ड क . 15 सारागांव द्वारा अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने हेतु रखना पाये जाने पर आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक सुरेश ध्रुव, प्रआर मथुरा प्रसाद केशी, आर चंद्रशेखर कंवर, कैलाश चंद्रा एवं म.आर .हेमलता राठौर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।




