अवैध शराब बिक्री करने वालो पर ताबड़तोड़ कार्यवाही,35 पाव देशी प्लेन शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

अवैध शराब बिक्री करने वालो पर ताबड़तोड़ कार्यवाही,35 पाव देशी प्लेन शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

जांजगीर पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा मिली जानकारी के अनुसार 10 दिसम्बर को मुखबिर से सूचना मिला कि रामनगर निवासी नील कुमार मिरी अपने कोल्ड्रिक सेंटर में अवैध रूप से देशी प्लेन शराब रखकर बिक्री कर रहा है, जिस पर बलौदा पुलिस द्वारा शास्त्री चौक बलौदा में स्थित मिरी कोल्ड्रिंक सेंटर पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया, जहाँ नील कुमार मिरी उम्र 50 वर्ष निवासी रामनगर बलौदा के कब्जे से 35 पाव देषी प्लेन शराब कुल मात्रा 6.300 लीटर कीमती शराब बरामद किया गया।

 

आरोपी नील कुमार मिरी उम्र 50 वर्ष निवासी रामनगर बलौदा के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही करते हुए दिनांक 10.12.22 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी थाना बलौदा में आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की जा चुकी है।

 

उक्त कार्यवाही मे उप निरी. गोपाल सतपथी, सउनि कृष्णपाल कवंर, संजय शर्मा, प्र.आर. गजाधर पाटनवार, आर. अमन राजपूत, संतोष रात्रे, हेमंत साहू एवं श्याम राठौर का सराहनीय योगदान रहा।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!