Advertisements

अच्छी खबर : पुलिस की संवेदनशीलता और गंभीर प्रयास से गुम हुई 6 वर्षीय बच्ची को उसकी मॉं से मिलाया गया, परिजनों ने पुलिस का किया धन्यवाद,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जशपुर : जिले के कांसाबेल क्षेत्र की 6 साल की मासूम घर से बिना बताए कही चली गई इसके बाद परिजन परेशान हो गए ओर कोहराम मच गया जिसके बाद परिजनों ने थाने में गुहार लगाई, सूचना मिलते ही पुलिस की तत्परता संवेदनशीलता की वजह से बच्ची का पता चल पाया बच्ची अपने सहेली के यहां जन्मदिन मनाने चली गई थी जिसके बाद पुलिस की टीम के द्वारा बच्चे को मां से मिला दिया गया जिसके बाद बच्ची के परिजनों ने पुलिस का धन्यवाद भी दिया,

इस सम्बंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय मिली जानकारी के अनुसार
8 दिसम्बर को कांसाबेल क्षेत्र निवासी 26 वर्षीय महिला ने थाना कांसाबेल आकर सूचना दी कि इसकी 6 वर्षीय बच्ची जो क्लास वन में पढ़ती है वह दोपहर 02ः30 बजे स्कूल से वापस आने के बाद घर में थी, शाम करीबन 04ः30 बजे अपने घर से कहीं चली गई जो पता-तलाश में नहीं मिलने पर सूचना देने पर थाना प्रभारी एवं संबंधित बीट प्रभारी व बीट आरक्षक तत्काल बच्ची के पतासाजी हेतु रवाना हुये और उसके मोहल्ले के पार्षद एवं अन्य पुलिस मित्र सहयोगियों के साथ बच्ची की पता-तलाश शुरू की जिसमें कुछ घंटे के भीतर ही बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया। बच्ची घर में बिना बताये अपनी सहेली के घर उसका जन्मदिन मनाने चली गई थी।

कांसाबेल, जशपुर पुलिस के तत्काल संवेदनशील एवं गंभीर प्रयास से 6 वर्षीय बच्ची को उसकी मॉं से मिलाया गया।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक एन.एल.राठिया, प्र.आर., आर. विनोद यादव, आर.शरद चंद बेहरा, आर. लवकुश पैंकरा, आर. सुदीप एक्का, आर.हरिनंदन पैंकरा, म.आर. रेणुका टोप्पो, म.आर. मधुरवीणा खाखा का सराहनीय योगदान रहा।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!