नाबालिक का अपहरण कर दैहिक शोषण करने का मामला, 1 आरोपी चढ़ा बलौदा पुलिस के हत्थे,नाबालिग को पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गुजरात से किया बरामद।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

नाबालिक का अपहरण कर दैहिक शोषण करने का मामला, 1 आरोपी चढ़ा बलौदा पुलिस के हत्थे,नाबालिग को पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गुजरात से किया बरामद।
नाबालिक का अपहरण कर दैहिक शोषण करने का मामला, 1 आरोपी चढ़ा बलौदा पुलिस के हत्थे,नाबालिग को पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गुजरात से किया बरामद।

 

जांजगीर जिले की पुलिस ने नाबालिक को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने एवं दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है वही गुजरात से आरोपी के कब्जे से ही नाबालिग को भी बरामद किया है जांजगीर पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार जिले के थाना बलौदा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिक पुत्री दिनाँक 4 दिसम्बर को बिना बताये घर से कही चली गयी थी प्रार्थी की रिपोर्ट पर अप. क.482 / 22 धारा 363 अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया

 

विवेचना के दौरान संदेही के सम्बंध में साइबर सेल से मिली तकनीकी जानकारी के आधार पर गुजरात मे होने की जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल टीम गठित कर गुजरात रवाना किया गया। जहाँ अपृहता को दिनांक 10 दिसम्बर को संदेही शिवदास मानिकपुरी निवासी भांवर के कब्जे से गुजरात से बरामद किया गया। पीडिता द्वारा अपने कथन में आरोपी शिवदास द्वारा अपहरण कर गुजरात ले जाना जहाँ जबरदस्ती दुष्कर्म करना बताने पर प्रकरण मे धारा 366, 376 भादवि 06 पाक्सो एक्ट जोड़ी गई

 

आरोपी शिवदास मानिकपुरी उम्र 20 वर्ष निवासी भांवर (ब) थाना बलौदा जिला कोरबा का कृत्य धारा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया  उपरोक्त कार्यवाही मे उप निरी. गोपाल सतपथी, सउनि प्रमोद महार, आर. अहमद कुरैशी, शहबाज अहमद, जितेन्द्र कुर्रे, श्यामभूषण राठौर, एवं प्रहलाद का सराहनीय योगदान रहा।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!