Advertisements

एक माह से लापता नाबालिक बच्ची लॉज से बरामद।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

भिलाई: के बैरागी मोहल्ले से एक नाबालिग बच्ची का अपहरण एक माह पूर्व हो गया था । इसी मोहल्ले के एक लड़के ने भिलाई पावरहाउस रेलवे स्टेशन के नजदीक स्थित एक लाज में एक महीने तक छिपाए रखा था । किशोरी के परिजन व पुलिस उसे खोज रही थी । छावनी थाना पुलिस ने अपहरण के आरोप में एक लड़के को गिरफ्तार कर लिया है वही लाज के संचालक को भी हिरासत में ले कर पूछताछ कर रही है।

 

 

दोनो के नाबालिक होने के बाद भी लाज संचालक ने उन्हें अपने लाज में कमरा मुहैया कराया था । दोनों एक महीने से उस लॉज में रह रहे थे । जबकि जो परिचय पत्र जमा करवाया है उसमें भिलाई का पता लिखा हुआ है वह भी लाज से चंद कदम की दूरी बैरागी मोहल्ला का पता है।

 

सूत्रों के अनुसार दोनों लड़का , लड़की ने लॉज संचालक को बताया था की उनके घर का कोई सदस्य अस्पताल में भर्ती है और दोनों रिश्ते में भाई बहन हैं ।

 

पुलिस ने बहरहाल लड़के के खिलाफ धारा 363 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्यवाही कर रही है। लाज संचालक के विरुद्ध क्या कार्यवाही की गई है इसकी जानकारी अभी नही मिल सकी है । पूरे मामले पर आज दोपहर बाद सीएसपी छावनी मीडिया को जानकारी देंगे।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!