लालच देकर लाखों की ठगी करने वाला वकील गिरफ्तार।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

लालच देकर लाखों की ठगी करने वाला वकील गिरफ्तार।
लालच देकर लाखों की ठगी करने वाला वकील गिरफ्तार।

 

रायपुर: पुलिस ने शातिर फर्जी वकील को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी लालच देकर लोगों को फंसाता था फिर उन्हें ठग लेता। यह भी सामने आया है कि उसने कई राज्यों में अपना जाल फैला रखा था। फिलहाल पुलिस उसके साथी की भी तलाश कर रही है। वह फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने यह गिरफ्तारी करीब 58 लाख 50 हज़ार रुपये ठगी के मामले में की है। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।

 

पुलिस के मुताबिक, अनिल कुमार बंछोर पेशे से इंजीनियर हैं और उनकी दुर्ग में एकेबी इंजीनियरिंग के नाम से फर्म है। कुछ समय पहले उनका रायपुर के रियो कॉम्पलेक्स स्थित सीडीपीएल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकों सूरज विश्वकर्मा और देव सिन्हा उर्फ वकील से संपर्क हुआ। उनके बीच अक्टूबर 2020 में कोरिया जिले में ऑप्टिकल फाइबर बिछाने के लिए 22 करोड़ 50 लाख का कांट्रैक्ट हुआ।

 

काम होने के बाद रुपये नहीं दिए

अनिल कुमार बंछोर से 18 लाख रुपये की सिक्योरिटी जमा कराई गई। कांट्रैक्ट के मुताबिक, 40 लाख 50 हजार रुपये का काम होने के बाद भुगतान करने की बात कही गई। आरोप है कि इस पर सीडीपीएल सर्विसेज के निदेशक टाल-मटोल करने लगे। अनिल ने उनको कई बार कॉल भी किया, लेकिन उन्होंने कॉल ही रिसीव नहीं किया। इस पर अनिल ने दोनों के खिलाफ 58 लाख 50 हजार रुपये की ठगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी।

 

फरार आरोपी की तलाश जारी

इसके बाद पुलिस ने जांच करते हुए रायपुर के पचपेड़ी नाका निवासी आरोपी देव सिन्हा उर्फ वकील को गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ में पुलिस के सामने धोखाधड़ी करने की बात स्वीकार की है। वहीं मामले में फरार दूसरे आरोपी सूरज विश्वकर्मा की पुलिस तलाश कर रही है। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने कई राज्यों में इसी तरह से धोखाधड़ी का जाल फैला रखा था। फिलहाल उस मामले में जांच जारी है।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!