Advertisements

दुलदुला में प्री क्रिसमस गेंदरिंग में ईसा मसीह के जन्मोत्सव का धूमधाम से मनाया गया,संसदीय सचिव यू. डी. मिंज हुए शामिल।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

जशपुर: क्रिसमस के आगमन के पहले से ही क्षेत्र में इस त्यौहार को लेकर गाँव गाँव में आयोजन किया जाता है आज इस आयोजन का शुरुआत दुलदुला के नागेडा टुकु मे क्रिसमस गेदरिंग कार्यक्रम आयोजित कर किया गया

जिसमें संसदीय सचिव यू. डी. मिंज भी शामिल हुए.

कार्यक्रम के शुरू में प्रभु ईसा मसीह के जन्म का नाट्य रूपांतरण प्रस्तुत किया गया उसके बाद विधायक यू. डी. मिंज के द्वारा ईसा मसीह के केक काट कर का जन्मदिन उत्सव धूमधाम से मनाया गया.उसके बाद अरविंद साय के द्वारा भजन गाया.उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य गान शाम तक चलता रहा इससे लोगों में बहुत ही ज्यादा उत्साह और खुशी देखी गई

वहाँ की खास बात ये है की सिल्मीना तिग्गा दिव्यांग जिसके हाथ नहीं होने के बावजूद रंगीन क्रिसमस ट्री लाइट और बहुत ही सुंदर- सुंदर उपहार बनाया

इस कार्यक्रम में विधायक यू.डी. मिंज के साथ ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद साय अल्प संख्यक जिला अध्यक्ष इफ्तखार हसन ,जिला महामंत्री निर्मल सिंह, जनपद अध्यक्ष चंद्र प्रभा भगत , महामंत्री राकेश भगत, कौसल्या गुप्ता ,सरपंच बम्हनी शिमा खाखा,लोरो सरपंच पुष्पा टोप्पो, विमल मिंज ,मिथलेश महंत, रोशनी कुजुर सुशीला टोप्पो, ज्योति बेक, जीजा बाई, साथ सैकड़ों पुरुष और महिलाओ ने भाग लिया!

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!