
SSP श्री लाल उमेद सिंह ने रंजीता स्टेडियम से बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, एकता नगर में राष्ट्रीय एकता दिवस के भव्य आयोजन में होंगे शामिल
जशपुर। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने और देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रभक्ति के संदेश को आत्मसात करने के उद्देश्य से जशपुर पुलिस विभाग की ओर से जिले के लगभग 50 लोगों का दल गुजरात के एकता नगर के लिए रवाना हुआ।
बुधवार सुबह जशपुर के रंजीता स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान **जशपुर के एसएसपी श्री लाल उमेद सिंह** ने बसों को हरी झंडी दिखाकर गुजरात के लिए रवाना किया। इस यात्रा को लेकर प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला। दल के सदस्य विश्व की भव्य प्रतिमाओं में शामिल सरदार वल्लभभाई पटेल की **‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’** का अवलोकन करेंगे तथा राष्ट्रीय एकता दिवस के भव्य आयोजन में शामिल होकर देश की एकता और अखंडता के गौरवशाली संदेश से रूबरू होंगे।




