Advertisements

वकील ने किया दुष्कर्म, महिला टाइपिस्ट का आरोप।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

 

भिलाई: मोहन नगर पुलिस ने महिला टाइपिस्ट की शिकायत पर तालपुरी निवासी वकील सौरभ पोद्दार के खिलाफ धारा 376, 506 और 509 के तहत केस दर्ज किया है। टीआई विपिन रंगारी के मुताबिक पीड़िता ने अपनी लिखित शिकायत में कहा कि वह न्यायालय में टाइपिस्ट का काम करती है। इस वजह से उसकी वकील से जान पहचान है। आरोपी वर्ष 2019 से उससे शादी करने का झांसा देकर शारीरिक शोषण कर रहा है। वकील तलवार दिखाकर शारीरिक संबंध बना चुका है। यहां तक वकील ने अंतरंग वीडियो बना लिया है। अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर प्रताड़ित करता है। वकील के शादी की जानकारी उसे जब पता चली तो दोनों के बीच विवाद भी हुआ था। इस पर वकील ने अपनी पहली पत्नी को तलाक देकर शादी करने का आश्वासन दिया था। पुलिस के मुताबिक 20 दिसंबर को वकील ने पीड़िता के साथ कोर्ट के सामने धमकाया। इस पर भी उसके खिलाफ दुर्ग कोतवाली में धारा 294 और 506 के तहत केस दर्ज हुआ था। बहरहाल इस पूरे मामले में पुलिस की जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि मिली शिकायत के आधार पर पहले प्रारंभिक जांच की। इसके बाद केस दर्ज किया गया।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!