Advertisements

लौह अयस्क का परिवहन बंद , NMDC ने नहीं चुकाया वन विभाग का 144 करोड़ रुपए।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

छत्तीसगढ़: में दंतेवाड़ा जिले के बैलाडीला लौह अयस्क खदान से लौह अयस्क का परिवहन सड़क मार्ग से पिछले 5 दिनों से पूरी तरह से बंद है। इसके चलते करीब 200 से ज्यादा ट्रक बचेली और किरंदुल के BTOA कार्यालय के नजदीक सड़क पर खड़े हैं। बताया जा रहा है कि, NMDC को टीपी के 144 करोड़ रुपए वन विभाग को देने हैं। एक दिन पहले वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए लौह अयस्क से भरी ट्रेन को रोकते हुए 4 टीपीबुक भी जब्त की है। हालांकि, इस संबंध में NMDC और वन विभाग के अफसर चुप्पी साधे बैठे हैं।

 

जानकारी के मुताबिक, वन विभाग और NMDC के बीच खनन क्षेत्र की टीपी (ट्रांसपोटिंग परिवहन) पिछले लंबे समय से बकाया है। इसी को लेकर यह पूरा विवाद हुआ है। वन विभाग का कहना है कि, लगभग 144 करोड़ रुपए की टीपी NMDC को खनन क्षेत्र से लौह अयस्क परिवहन के एवज में अब तक नहीं दी गई है। जिसके चलते वन विभाग ने अब ट्रकों और रेल से लौह अयस्क परिवहन के लिए टीपी जारी करना बंद कर दिया है।

NMDC को हो रहा रोजाना करोड़ों का नुकसान

दरअसल, यहां से प्रतिदिन सड़क मार्ग से ही करीब 200 ट्रक लौह अयस्क ट्रांसपोर्ट होता है। रोजाना लगभग कई मालगाड़ी से बचेली और किरंदुल परियोजना से मिलाकर लौह अयस्क भरकर विशाखापटनम जाती है। अगर परिवहन पूरी तरह रुकता है तो NMDC को रोजना करोड़ों रुपए का आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!