Advertisements

प्रधानमंत्री आवास के विरोध में चल रहे राजनीति पर संसदीय सचिव मिंज ने कहा जनता को गुमराह कर रही भाजपा।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

जशपुर: विधायक ने मितानीन समूह को बैठक एवं अन्य कार्यक्रम करने के लिए अपने मद से 6:50 लाख रुपये स्वीकृति दे कर सामुदायिक भवन का फीता काट उदघाटन कर बड़ी सौगात दी है। मितानिन समूह के पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा नाच गान करते हुए भव्य स्वागत किया।

 

 

 

 

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए यू.डी. मिंज विधायक एवं संसदीय सचिव ने कहा कि आप लोग महिला सशक्तिरण को लेकर एक बहुत बड़ी ताकत हैं । यूडी मिंज विधायक ने कहा कि हमारी कांग्रेस की सरकार केंद्र में थी इंद्राआवास के लिए बजट 90 प्रतिशत केंद्र की सरकार देती थी एवं 10 प्रतिशत राज्य सरकार का होता था पर केंद्र में भाजपा की सरकार आने के बाद केंद्र सरकार से 60 प्रतिशत एवं 40 प्रतिशत राशि राज्य सरकार की होती है ,विकास खण्ड :- फरसाबहार में 7300 परिवारो का प्रधानमंत्री आवास का काम लगातार काम चालू है वही कई परिवार के आवास के पैसा डल चुकें हैं । अभी हमारे भुपेश एवं कांग्रेस की सरकार ने आवास के लिए 800 करोड़ रुपये दी है जिसका जुलाई माह से पैसे मिलना चालू हो गया है भगोरा ग्राम पंचायत में 168 परिवारो की प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुए थे। जिसमें कई पूरा हो चुके कई के भुगतान डल चुके हैं । विधायक मिंज ने कहा कि कांग्रेस ने सभी योजनोंओ की शुरुआत की है , पर जब से भाजपा की केंद्र में सरकार आई है तब से लोगों को गुमराह एवं देश को बेचने में भाजपा तुली है हमारी सरकार ने जो चुनाव के समय 36 में से 32 वादे हमारी छत्तीसगढ़ सरकार ने पूर्ण कर दी है बाकी चार घोषणा भी जल्द पूर्ण कर दिए जाएंगे । जब कांग्रेस की केंद्र में सरकार थी तब धरती में आने से धरती में समा जाने तक कि योजना केंद्र में कांग्रेस की सरकार की बनाई हुई है न कि भाजपा की 108 भी कांग्रेस की देन है । अभी कांग्रेस की सरकार ने कई योजना ले कर आई है जो कि आप सभो के लिए कल्याणकारी है राजीव गांधी किसान न्याय योजना सहित सूखबासु परिवार के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की सभी योजना को विस्तार से बतलाए कार्यक्रम में विशेष रूप से निरंजन ताम्रकार ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष, नवीना पैंकरा जिला पंचायत सदस्य, विष्णु कुलदीप जिला पंचायत सदस्य, श्रीमती शिला चौहान जनपद सदस्य ,श्रीमती अगाथा तिग्गा ,नबोर केकेरकेट्टा ,सरोज सिंह,गणेश साय,विनय भगत सीएमएचओ, सहित कई कार्यकर्ता सहित ग्रामीण उपस्थित थे ।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!