Advertisements

आरक्षण पर जवाब देने से बच रही है कांग्रेस दाल में कुछ काला है: भाजपा।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देव लाल ठाकुर ने आरक्षण के मामले में कॉन्ग्रेस पर ढोंग करने का आरोप लगाया है। देवलाल ठाकुर ने कहा.. कांग्रेस का रवैया निराशाजनक है, वह केवल प्रपंच कर रही हैं. ठाकुर ने कहा कि मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजभवन द्वारा पूछे गए 10 प्रश्नों के जवाब कांग्रेस ने नहीं दिए हैं। जबकि मीडिया में मुख्यमंत्री तक दावा कर रहे हैं कि सवालों के जवाब दे दिए गए हैं। इससे साफ है कि कांग्रेस सरकार कुछ छुपा रही है। देवलाल ठाकुर ने कहा आरक्षण के मामले पर कांग्रेस सरकार, न उच्च न्यायालय में पक्ष रख पाई.. ना उच्चतम न्यायालय में और अब वह राजभवन को भी सामान्य से 10 सवालों के जवाब नहीं दे रही है. इससे यह स्पष्ट है कि दाल में कुछ काला है। भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने आरोप लगाया कि  कांग्रेस सरकार चाहती नहीं कि आरक्षण लागू हो। वह आरक्षण के मामले में केवल राजनीति करना चाहती है और आगे आने वाले दिनों में उसका होने वाला प्रदर्शन (महारैली) इसी बात का प्रमाण है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा जब राजभवन ने कह दिया कि 10 सवालों के जवाब दे दीजिए। उससे आरक्षण की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है। तो जवाब देने की बजाय कांग्रेस के लोग राजनीति कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे हैं।

बयानबाजी कर रहे हैं। यानी कि आरक्षण लागू करवाने के लिए जो करना है, वह नहीं करेंगे और जानबूझकर आरक्षण लटका कर उसका आरोप अन्य लोगों के मत्थे मढ़ने का यह प्रयास कांग्रेस कर रही है।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!