Advertisements

CRIME : नास्ता नही करवाया तो चाकू से गोद कर हत्या करने का किया प्रयास,हत्या का प्रयास करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे,चाकू भी जप्त।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

जांजगीर : नास्ता कराने को लेकर हुए विवाद विवाद के दौरान हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुचा दिया है,

 

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित अश्वनी भारद्वाज उम्र 26 वर्ष निवासी लछनपुर द्वारा थाना जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 28 दिसम्बर के शाम दीपक कुमार कुर्रे प्रार्थी को राघव चौक के पास नास्ता कराने के लिये बोला प्रार्थी द्वारा नास्ता कराने से मना करने पर आरोपी दीपक कुर्रे द्वारा हत्या करने की नियत से अपने पास रखे चाकू से प्रार्थी पर हमला किया।

 

पीड़ित की रिपोर्ट पर आरोपी दीपक कुर्रे के विरूद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 943/22 धारा 307 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

आरोपी दीपक कुर्रे उम्र 21 वर्ष निवासी लछनपुर को गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने पर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू को बरामद कर आरोपी को यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।

आरोपी को गिरफ्तार करने में सउनि लंबोदर सिंह, आरक्षक दिलीप सिंह एवं सितेश यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!