Advertisements

प्रधानमंत्री ने मां की पार्थिव शरीर को दिया कंधा।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

नई दिल्ली: पीएम मोदी की मां हीरा बा की अंतिम यात्रा शुरू हो गई है. पीएम मोदी और उनके भाइयों ने उन्हें कंधा दिया.

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा मोदी का शुक्रवार को निधन हो गया. वे 100 साल की थीं. हीरा बा ने अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में सुबह 3.30 बजे अंतिम सांस ली. पीएम मोदी अहमदाबाद पहुंच गए हैं. इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर मां हीरा बा को श्रद्धांजलि दी. पीएम की मां हीरा बा को मंगलवार को अचानक से सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी. इसके अलावा उन्हें कफ की शिकायत भी थी. इसके बाद उन्हें आनन-फानन में अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल के कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया था।

 

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!